गुहला-चीका। श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में गायों के चारे के लिए बनाई गई खुरली के पास लगी लोहे की ग्रिलों में सोमवार सुबह करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से पांच गोवंशों की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही गोशाला प्रधान दर्शन लाल, महावीर दल के प्रधान सोम प्रकाश जिंदल में गोशाला पहुंचे। प्रधान दर्शन लाल ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे वे अन्य सेवादारों के साथ वह गोमाता को चारा डालकर घर गए थे कि थोड़ी देर बाद ही हादसे की सूचना मिली।
दर्शन लाल ने बताया कि करंट लगने से एक गाय व चार नंदियों की मौत हुई है, जो बड़ी दुखद घटना है। दर्शन लाल ने बताया कि करंट कैसे आया इसका पता लगाया जा रहा है लेकिन भविष्य में ऐसे घटना ना घटे इसको लेकर भी सावधानियां बरतने को कहा गया है। संवाद