फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय विद्यालय सीवन के धीरज को प्रथम स्थान

Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
32 सीवन में आयोजित पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी। स्कूल 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में मंगलवार को खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और पर्यावरण आज के समय की अहम आवश्यकता है।

ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित होती है। प्रदर्शनी में ब्लॉक के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में पर्यावरण विषय से संबंधित आकर्षक वर्किंग मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन


मॉडलों में जल संरक्षण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता जैसे विषय प्रमुख रहे। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बच्चों की नवीन सोच और उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अपार उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि यदि हम विज्ञान और पर्यावरण के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, तो समाज और प्रकृति दोनों का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।

निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का अवलोकन कर परिणाम घोषित किए। प्रथम स्थान धीरज, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजन, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


तृतीय स्थान अवनीत कौर, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार रामानुज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबसर ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्राध्यापिका वर्षा रानी, वंदना रानी तथा प्राध्यापक करण और आशुतोष ने निष्पक्ष निर्णय किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें