कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की बीए छठे सेमेस्टर की ग्यारह छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के घोषित परीक्षा परिणामों में प्रथम, चौथे, छठे, नौवें व दसवें स्थान पर कब्जा कर कॉलेज की शान में चार चांद लगा दिए। इनमें सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि बीए छठे सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा सिमरन 91 प्रतिशत के साथ अव्वल रहीं। इसी प्रकार पूजा देवी ने 88 प्रतिशत के साथ चौथा, शीतल ने 87 प्रतिशत के साथ छठा, आस्था, प्रगति, प्रीति व सरबजीत कौर ने 85 प्रतिशत के साथ नौवां व काजल, कोमल, मंजू व रेनू ने 84 प्रतिशत के साथ 10वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सचिव नरेंद्र मिगलानी, महिला महाविद्यालय समिति के उपप्रधान सुभाष शर्मा, सदस्य नरेश बतरा ने प्राध्यापकों व छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभ आशीष दिए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने व सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं को आशीर्वाद दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से श्वेता तंवर, अलका गोयल, डा. मोनिका रानी, सलिंद्र आचार्य, नीलम, आरती चावला, सुदेश, रीना गिल, मोनिका भारद्वाज, नेहा गुप्ता, अरुणा, रेनु शर्मा व गीतांजलि मौजूद रही।