फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले पत्नी और फिर आठ माह के बच्चे को मार डाला

Thu, 17 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल, ढांड। ढांड के बरोट गांव में घरेलू कलह और नशे की वजह से दोहरा हत्याकांड हो गया। शराब के नशे में 26 वर्षीय युवक ने पहले 22 वर्षीय पत्नी के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत न हुआ तो उसने अपने महज आठ माह के बच्चे का गला भी दबा डाला। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की मौत मौके पर और बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका केे भाई सागर शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बरोट गांव निवासी अजय की शादी चार साल पहले ही सुदेश के साथ हुई थी। उनके आठ वर्षीय बच्चे का नाम सिमरत था। ढांड थाने में आरोपी के खिलाफ मृतका के भाई सागर ने शिकायत दी है। धौंस गांव निवासी सागर ने बताया कि अजय की शादी चार साल पहले सुदेश के साथ हुई थी। सागर के मुताबिक, इन दोनों के बीच अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे, लेकिन कभी बड़ी कहासुनी नहीं हुई।
विज्ञापन


सागर के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले सुदेश ने बेटे को जन्म दिया। तब से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। सागर ने बताया कि उसे मिली जानकारी के अनुसार, अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। बुधवार की सुबह पता नहीं दोनों के बीच क्या झगड़ा हुआ, जिसमें अजय ने सुदेश पर ईंट से हमला कर दिया। सागर के अनुसार, अजय यहीं नहीं रुका। उसने अपने आठ महीने के बच्चे का भी गला दबा डाला और फिर घर से भाग गया।

इस बीच पड़ोसियों ने जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे उसके घर पर पहुंचे। वहां देखा कि सुदेश लहूलुहान अवस्था में थी। इसके बाद पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सागर ने बताया कि वे सुदेश और उसके बच्चे सिमरत को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही सुदेश की सांसें अटक गईं। कौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे को कैथल के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर के समय उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी करीब छह घंटे बाद दम तोड़ दिया। अब उनका वीरवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अजय मजदूरी करता है। उसने घरेलू कलह के कारण हत्या की है। आरोपी पति अभी पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें