फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की टिकट क न्फर्म होने पर ही यात्रियों को दिल्ली जाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनी दक्ष
विज्ञापन

कैथल। लॉकडाउन-04 के बीच सरकार ने एक-दूसरे राज्यों में भी बस सेवा बहाल की है। इसके बाद बुधवार को दिल्ली से कैथल एक ही बस पहुंची। बस को डिपो में पहुंचने पर सैनिटाइज किया गया। वहीं यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई। दिल्ली से करीब सुबह नौ बजे चलकर बहादुरगढ़, रोहतक, जींद से होकर दोपहर बाद करीब तीन बजे कैथल बस स्टैंड पहुंची। इसमें 24 यात्रियों ने सफर किया। वहीं विभाग के पास निर्देशों के अनुसार वो ही यात्री सफर के लिए मान्य होगा जिसकी आगे की रेलवे की टिकट कंफर्मेशन हो चुकी है।
कैथल से दिल्ली के लिए केवल रेलवे टिकट बुकिंग यात्रियों को ही भेजा गया है। जिनमें चार यात्री ही जा पाए। अन्य 26 यात्रियों ने विभाग के आदेश के बावजूद टिकट रद्द करवाई। विभाग ने सुबह ही फोन के जरिए सभी यात्रियों को सूचना दी गई थी कि जिन यात्रियों को दिल्ली जाना है उनकी टिकट रद्द कर दी गई है। उनका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली से आए यात्री होम क्वारंटाइन मेें रहेंगे
बुधवार को कैथल पहुंचे सभी यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जबकि दिल्ली के लिए रवाना हुए यात्रियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जांच टीम में डाक्टर आशीष, डा. शमशेर सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
बसें चलने के बाद मिली राहत
जसमेर में तैनात एयरफोर्स कर्मचारी भारत भूषण लॉकडाउन से पहले घर छूट्टी लेकर आया था लेकिन लॉकडाउन के कारण अपनी ड्यूटी पर वापिस नहीं पहुंच पाया। 40 दिन से घर पर ही था। सरकार द्वारा बस व रेल सेवा बहाल होने से राहत मिली है।
लॉकडाउन के कारण परिजनों से नहीं मिल सका
कैथल निवासी राजीव ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पहले भी घर आने की कौशिश की, लेकिन कोई साधन नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि कंपनी के हॉस्टल में काफी दिन रहा और अब 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

टीएम कमलजीत सिंह ने बताया कि बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। बस को सेनिटाइजर करवाया गया है। वहीं विभाग के आदेश के बावजूद उन्हीं यात्रा को भेजा है जिनकी रेलवे की टिकट बुक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें