फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले गिरफ्तार, फिर छोड़ा

Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन के पास से भारतीय किसान यूनियन चढ़ुनी ग्रुप के जिला प्रधान महावीर चहल व नरेंद्र माघो माजरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया, इसके बाद मुख्यमंत्री जाने के बाद दोपहर ढाई बजे उनको छोड़ दिया।

भाकियू के जिला प्रधान महावीर चहल ने कहा कि वह सुबह आठ बजे पिहोवा चौक पर आए थे। वह शांतिपूर्वक मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूछना चाहते थे कि जो वह जनसंवाद कॉलेज में कर रहे हैं, वह अनाज मंडी में क्यों नहीं किया। वहां पर किसानों की समस्या का पता चलता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल में पहुंचे भी नहीं थे कि उनको पहले की पुलिस ने हिरासत में ले किया। इसके बाद दोपहर को मुख्यमंत्री जाने के पश्चात उनको रिहा किया।
विज्ञापन

आप नेता गज्जन सिंह गोबिंदपुरा को हिरासत में लिया

सीवन। मुख्यमंत्री के कैथल में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी कैथल के जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह साढ़े छह बजे गज्जन सिंह गोबिंदपुरा को उनके निवास से हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद करीब डेढ़ बजे गज्जन सिंह को पुलिस ने रिहा कर दिया। सीवन में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष गोबिंदपुरा ने कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। अब जनता भी भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें