फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले और अंत में हम सिर्फ भारतीय हैं : कौशिक

Sat, 30 Nov 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। फरल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हम पहले और अंत में सिर्फ भारतीय हैं।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में जिला पार्षद मुनीष शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी बनती है कि वह अपने देश की तरक्की में अपना पूरा योगदान दे। कार्यक्रम अधिकारी नसीब सिंह ने कहा कि हमें अपने आस पास के क्षेत्र में सफाई रखनी चाहिए। हमें अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि बुरी आदतें, हमें पतन की ओर लेकर जाती हैं और अच्छी आदतें उन्नति की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्क्षता प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौशिक ने की। कहा कि हमें निस्वार्थ भाव से देश सेवा में जुट जाना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति से बड़ा देश होता है और उससे बड़ा कुछ भी नहीं होता। इस अवसर पर शिव लाल, महेंद्र सिंह, नवाब सिंह, चांद राम, कृष्ण लाल, सुरेश कुमार, जसविंद्र कौर, किरण, रमा, पंकज जांगडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें