संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग एवं जूडो चैंपियनशिप में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी तनवी ने बॉक्सिंग में रजत और एवं जूडो में कांस्य पदक प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर व 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तनवी ने रजत पदक प्राप्त किया एवं जूडो की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
तनवी की इस दोहरी सफलता पर प्राचार्या डॉक्टर अमिता राणा ने तनवी एवं खेल विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम लता व प्राध्यापिका पिंकी को बधाई दी।