फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राथमिक उपचार का बच्चों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 13 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में एक विशेष फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन फर्स्ट एड लेक्चरर महिपाल सिंह ने किया।

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में तुरंत और सही प्राथमिक उपचार देने की विधियों की जानकारी दी गई। इसमें रक्तस्राव रोकना, जलने पर देखभाल, हड्डी टूटने की स्थिति में मदद, बेहोशी आने पर
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार और सांस संबंधी तकलीफ जैसी महत्वपूर्ण तकनीकें शामिल थीं।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन रक्षक तकनीकों से सशक्त बनाना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं और दूसरों की मदद कर सकें।

विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को लेकर उत्साह व्यक्त किया। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने कहा कि आज उन्हें ऐसी बातें सीखने को मिलीं जो न केवल उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी उपयोगी हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों ने कहा कि फर्स्ट एड का महत्व अब समझ में आया और वे चाहते हैं कि ऐसे कार्यक्रम हर साल आयोजित हों।
विज्ञापन




विद्यालय स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित होने चाहिए ताकि युवा वर्ग में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों का विकास हो सके।



12केएलटी46: बच्चों को फर्स्ट एड से संबंधित जानकारी देते विषय वस्तु विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें