फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना के गोदाम में लगी आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कैंची चौक के पास मेन मार्केट में करियाना की दुकान के पीछे गोदाम रखे गए कागज के गत्ते में आग लग गई। आग बुझाते समय दुकान पर काम करने वाले खरक निवासी प्रवीण व गोलू झुलस गए। आग लगने का पता चलते ही आस-पास के दुकानदारों के साथ दर्जनों राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने के लिए थाना प्रभारी विलासा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करियाना स्टोर संचालक प्रवीण ने बताया कि लगभग 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से दुकान के पीछे गोदाम में रखे गए गत्तों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि आग लगने से उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि पास में ही घी के टीन व अन्य सामान रखा हुआ था, उनमें आग नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें