कैथल। रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर कंवलजीत सिंह ने बताया कि कैथल से पूंडरी मार्ग पर दो समय आवागमन के लिए बस सेवा शनिवार से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत कैथल से प्रात: 10 बजे करनाल चौक से बस चलेगी। सवारियों को मैनुअल टिकट दी जाएगी। इसी प्रकार पूंडरी बस स्टैंड के बाहर से सायं तीन बजे बस सेवा का संचालन होगा। सुरक्षा के दृष्टिगत बस को सैनिटाइज करने की समुचित व्यवस्था की गई है। केवल 30 सवारियों को ही बस में बैठाया जाएगा। सभी सवारियों की थर्मल स्कैनिंग जांच करने के बाद ही उन्हें टिकट देकर बस में बैठाया जाएगा। यह बस पूंडरी व कैथल बस स्टैंड के अंदर नहीं जाएगी।