फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन में फूड सप्लाई के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। फिरोजपुर रोड पर स्थित गेहूं के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में गेहूं के बैग का एक चट्ठा आ गया। आसपास के लोगों ने पास के नलकूप से पाइप जोड़-जोड़ कर नलकूप चला कर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चट्ठे की बोरियों को लेबर ने वहां से हटाकर दूसरी जगह चट्ठा लगाना आरंभ कर दिया। फूड सप्लाई इंसपेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि गोदाम में गेहूं लगाने का काम चल रहा है। लेबर चट्ठों के बीच छाया में बैठ कर आराम कर लेते है किसी मजदूर की बीड़ी से यह आग लगी होगी। बारदाना का काफी नुकसान हुआ है। आग से हुए नुकसान का आकलन चट्ठे लगने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें