फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो सूखे पाऊडर के पैकेट प्रति बच्चे के हिसाब से घर पहुंचाएं जाएंगे मिड डे मील के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को अब मिड डे मील के साथ घर पर दूध भी मिलेगा। इसमें चॉकलेट, वनीला सहित कई तरह के फ्लेवर हैं। जो अगले सप्ताह से बांटना शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के माध्यम से कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक बच्चों को पिछले शिक्षा सत्र में दूध दिया जाता था। अप्रैल माह में कोरोना महामारी के चलते दूध तो नहीं दिया जा सका। लेकिन मिड डे मील जरूर बांटा गया था। अब मई व जून माह का दूध एक साथ वितरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग में इस योजना प्रभारी चिंकी व अंकिता गुप्ता ने बताया कि अप्रैल माह में मिड डे मील वितरित किया गया था। अब मई व जून माह में प्रत्येक बच्चे को आधा किलो सूखे दूध का पाउडर उनके घर पहुंचा जाएगा। इस दूध में कई तरह के फ्लेवर हैं। जिले में करीब 38 हजार बच्चे कक्षा एक से पांचवीं तक व 27 हजार से अधिक बच्चे कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक के शामिल हैं।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में भी दिया जाएगा दूध
बताया जा रहा है कि मई-जून माह में गर्मियों की छुट्टियां भी घोषित की जा रही हैं। इस तरह से मई व जून माह दोनों महीनों का औसत जोड़कर प्रत्येक बच्चे को आधे-आधे किलो के सूखे दूध के पाउडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें