फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिलिंडर फटने से लगी आग, परिवार सलामत

Wed, 27 Mar 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। होली के दिन गांव रीवाड़ जागीर में गैस सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। आग लगने से घर की छत के बाले व घर के अंदर रखा जरूरत का सामान जलकर राख हो गया।

रीवाड़ गांव जागीर में निवासी सतपाल की पत्नी कमली ने शाम लगभग छह बजे चाय बनाने के लिए गैस चलानी चाही तो उसने आग पकड़ ली।

सिलेंडर में आग लगी देख कमली घबरा गई और बच्चों सहित घर से बाहर की तरफ दौड़ पड़ी। घर के अंदर आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए ओर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड चीका को आग लगने की सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक गैस सिलेंडर फट गया और आग ने घर की छत व अंदर रखे जरूरत के सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रिवाड़ जागीर में गैस सिलेंडर फटने की की सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया है। जिस घर में आग लगी है वह गरीब परिवार है और आग लगने से भारी आर्थिक हानि हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। -बलबीर सिंह, चीका थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें