फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों का सामान स्वाहा

Tue, 17 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर स्थित कैंची चौक पर जूस की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। सोमवार देर रात्रि लगी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए एक हेडकांस्टेबल भी झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मचारी दुकान की छत तोड़कर आग काबू करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकानदार विजय कुमार नंदा ने कैंची चौंक पर स्थित अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था। इसी बीच पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलने पर उसने आकर दुकान खोली तो अंदर आग भभक रही थी।

आग के कारण दो दुकानों में रखे 40 पेटी कोल्ड ड्रिंक, दो बड़े फ्रिज, 16 मेज कुर्सी, चार पंखे और 15 पैकेट कोल्ड ड्रिंक्स बोतल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। एचसी दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसी बीच दमकल विभाग को सूचित किया गया। कैथल से दमकल की गाडिय़ों ने पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया है।
विज्ञापन


इसी बीच एचसी दिनेश कुमार आग में से सामान बचाने का प्रयास कर रहे थे कि वे झुलस गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। उसे अस्पताल ले गया।

पूरी मार्केट में फैल सकती थी आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि यदि दमकल की गाडिय़ां ना पहुंची तो यह पास ही मार्केट की अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लेती। पास में ही फ्रूट स्टोर एवं बड़ेे शो रुम तक आग नहीं पहुंच सकी।

बार-बार हो रही आगजनी की घटनाओं पर प्रशासन नहीं ले रहा सबक
मार्केट कमेटी कार्यालय में दमकल की गाड़ी खड़ी है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है कि इसे चलाने के लिए स्टॉफ नहीं है। पिछले सप्ताह भी कलायत में 40 लाख रुपये की पराली जलकर राख हो चुकी है। लेकिन जिस मार्केटिंग बोर्ड ने यह गाड़ी मुहैया करवाई है, वही बोर्ड के अधिकारी यहां स्टॉफ मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। ना ही इस ओर नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। लोगों ने इस गाड़ी के लिए तुरंत प्रभाव से स्टॉफ मुहैया करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें