फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, एक घायल

Tue, 30 Jul 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौद। वार्ड नंबर 13 में दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाते समय काउंटर का गर्म शीशा हाथ पर लगने से युवक घायल हो गया। देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर किसी तरह कुछ दिन पहले ही कॉस्मेटिक और रेडिमेड की दुकान घर में ही की थी। रविवार को रात नौ बजे दुकान को बंद करके अपने मकान के बाहर आंगन में सो रहे थे। अचानक दुकान से धुआं निकलता देखा तो शटर गर्म हो गया था। छत की कड़ियां तोड़कर किसी तरह अंदर घुसा तो घायल हो गया। उसने प्रशासन से मदद करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें