फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुनवाई न करने पर पार्षद खफा

Tue, 30 Jul 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वार्ड-17 में दो कॉलोनियों को वैध करने पर पेच फंसा हुआ है। इस मामले में पार्षद की ओर से पिछले लंबे समय से कॉलोनियों को वैध करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। उसकी सुनवाई न होने पर उसने नाराजगी जताई।

इस मामले में वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रवेश शर्मा का कहना है कि भाजपा का कार्यकर्ता और भाजपा समर्थित पार्षद होने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि वह अपने वार्ड की दोनों कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को तीन बार प्रार्थना पत्र भेज चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आयोजित हुए जनसंवाद के कार्यक्रम में भी मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। पार्षद ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिल कर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक कॉलोनी वैध नहीं हुई है जबकि उसकी कॉलोनियों के लोग वैधता को लेकर सभी शर्तें पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वार्ड 17 में गलियां कच्ची पड़ी हैं। उसने नाराजगी जताते हुए बताया कि वह इस समस्या को लेकर दो साल से भटक रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। वह कॉलोनियों को वैध करवाने की समस्या को लगातार नप की सदन की बैठक भी उठाते रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें