फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से नींबू व मौसमी के बाग में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसान में शार्ट सर्किट के कारण खेत में आग लग गई। किसान रणधीर सिंह ने बताया कि नींबू व मौसमी बाग के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चिंगारी के कारण उसका एक एकड़ में लगा नींबू व मौसमी का बाग खराब हो गया। उन्होंने कहा कि बाग में नींबू और मौसमी के पेड़ जलकर राख हो गए। बाग के बीच में उगाई गई सब्जी भी खराब हो गई। बिजली निगम के लाइनमैन, पटवारी व बागवानी विभाग के अधिकारियों को घटना के बारे में सूचना दी गई। हादसा उस वक्त हुआ जब किसान किसी काम से बाहर गया हुआ था। किसान के खेत में लगी आग को देखकर आसपास के किसान खेत में पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें