फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार मीट्रिक टन गेहूं के स्टॉक में लगी आग

Thu, 08 May 2014 11:36 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाना रोड पर  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा भंडारित 22 हजार एमटी गेहूं के स्टॉक खेतों में लगी आग की चपेट में आ गया। जिससे खरीद एजेंसियों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग से स्टाक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, केवल चार कट्टे जलकर राख हो गए। आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया।  जानकारी के अनुसार चंदाना रोड पर ऊषा रानी प्लींथ पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 22 हजार एमटी गेहूं का भंडारण किया है। वीरवार शाम को पास ही के खेतों में आग गई। इस दौरान तेज आंधी चलने से आग गोदाम तक पहुंच गई और गेहूं के कट्टों को चपेट में ले लिया।

इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। साथ ही सूचना मिलते ही डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, डीएम एग्रो एलएम नरूला, हैफेड के इंस्पेक्टर सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


डीएफएससी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि समय पर सूचना के बाद कम समय में बचाव कार्य किए गए। जिसके कारण आग पर काबू पा लिया गया। आग के चलते करीब चार या पांच गेहूं के कट्टे ही जले हैं। घटना का कारण पास के खेतों में फानों में लगी आग से उठी चिंगाई बताई गई है। उन्होंने कहा कि यहां अब स्टॉफ को अलर्ट कर दिया गया है।
 
दिन में पारा 42 डिग्री, शाम को चली धूलभरी आंधी
कैथल। वीरवार शाम मौसम में आए बदलाव के बाद तेज अंधड़ के चलते काफी दिक्कतें हुईं। करीब एक घंटे तक धूलभरी हवाएं चलती रहीं। जिस कारण वाहन चालकों एवं सड़कों पर आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूल-भरी आंधी ने लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।

तेज हवाओं के कारण शहर में कई दुकानदारों के आगे लगे छप्परों को उखाड़ दिया। इस दौरान शहर में वाहनों की गति भी धीमी रही। दिन में करीब 42 डिग्री तापमान होने कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल था। शाम के समय मौसम बदलने से धूल भरी आंधियों ने लोगों की ओर अधिक परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें