फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग, लाखों का सामान राख, एक घंटे में पाया काबू

Thu, 27 Mar 2014 12:20 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुराने अशोका सिनेमा के सामने स्थित एक बिस्कुट एवं टॉफी की दुकान में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन दुकानदार ने किसी की शरारत की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकानदार परमजीत सिंह ने बताया कि भगत सिंह चौक पर पीएस इंडस्ट्रीज के नाम से उसकी दुकान है। जिसमें टॉफी, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री की खरीद फरोख्त की जाती है। उन्होंने बताया कि अशोक सिनेमा के सामने स्थित उनकी दुकान में सुबह आठ बजे उन्हें किसी ने आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तथा दुकान खोल कर देखा तो दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। तब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के बिस्कुट, टॉफियां एवं बारदान सहित अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


परमजीत का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है या फिर यह किसी की शरारत भी हो सकती है। उन्हें फिल्हाल किसी पर शक नहीं जताया है। फायरमैन बलजीत सिंह, कर्मबीर, राजपाल, सुरेंद्र ने बताया कि शायद आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जिसे करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया। दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया है। सूचना मिलते ही थाना शहर से एएसआई शमशेर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर आगजनी की सूचना मिलते ही आसपास से भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पहले भी हुई हैं आग लगने की घटनाएं
भगत सिंह चौक में ही इसी साल दो दुकानों में आग लग चुकी है। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। पहले यहां दो ऑयल मिल्स में आग लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें