कैथल। करनाल रोड पर शनिवार दोपहर के समय शुगर मिल के पास एक चलती मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार अचानक मोटरसाइकिल से कूदने से बच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तितरम पुलिस और दमकल विभा की गाड़ी पहुंची। दोनों ही विभागों के कर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से जानकारी ली। पलवल निवासी व्यक्ति गंगा राम ने बताया कि वह मरासी है और करनाल रोड से होकर अंबाला की तरफ स जा रहा था। उसे अंबाला के साहा में जाना था। जब शुगर मिल के पास पहुंचा तो उसे पैरों पर ऐसा लगा की आग की आंच लगी है। इतने में ही यहां से गुजर रही महिलाओं ने बताया कि मोटरसाइकिल के नीचे से धुंआ निकल रहा है। जब नीचे देखा तो आग लगी हुई थी। इसके तुरंत बाद ही वह कूद गया। गंगा राम ने बताया कि कूदने के चलते वह बच गया है। इस घटना के समय लोगों की काफी भीड़ भी जुट गई थी।
-