फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोर में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोर में लगी आग के बाद जला सामान।
विज्ञापन
कैथल। शहर के फ्रांसवाला रोड पर वीरवार देर रात एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टोर में आग लग गई। इसमें स्टोर में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलने का दावा किया गया है। घटना रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्राथमिक दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग के कारण ट्रांसपोर्ट में रखा व्यापारियों और अन्य लोगों का सामान जल गया। वहीं, वहां खड़ी दो पिकअप गाड़ियां, एक बाइक, एक रेहड़ी, गाड़ियों में लदा सामान जूते, टायर, कुर्सियां, दवाइयां और कपड़े जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। शर्मा गूड्स एंड ट्रांसपोर्ट के संचालक श्याम सुंदर ने बताया कि उनका काम व्यापारियों का सामान एक जगह से दूसरी जगह डिलीवर करने का है। शाम के समय उन्होंने गाड़ियों में सामान लोड कर लिया और सुबह इसकी डिलीवरी की जानी थी। इस आग लगने की घटना से ट्रांसपोर्ट संचालक के साथ ही उन तमाम व्यापारियों का भी बड़ा नुकसान हुआ है, जिनका सामान यहां रखा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें