फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी आगो

Sat, 29 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
​ऑफिस से निकलता धुंआ
विज्ञापन
II
विज्ञापन


Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। करनाल रोड स्थित नहर कॉलोनी गेट नंबर एक के सामने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट व फाइनेंस प्राइवेट कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। वहां के लगभग 12 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
I
Iबताते हैं कि वहां रखे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट-सर्किट होने से एसी में लगी आग के बाद लैपटॉप, फोटो स्टेट मशीन और अन्य कार्यालय सामग्री जल गई। गनीमत रही कि अग्निकांड के दौरान कोई भी कर्मचारी जलकर घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

I
Iकार्यालय में कर्मचारी काम कर रहे थे तभी अचानक धमाका हुआ और धुंआ फैल गया। सभी कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए आवश्यक सामान लेकर सीढ़ियों से नीचे उतर गए। आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर बिग्रेड को बुलाया गया। 10 मिनट में फायर बिग्रेड की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची, और कुछ समय बाद दूसरी गाड़ी भी आग पर नियंत्रण के लिए आई। दोनों गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
I
Iआग लगने के दौरान करनाल रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, एक तरफ का मार्ग बंद हो गया। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सिविल लाइन एस.एच.ओ. और डी.एस.पी. सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को पीछे हटाकर यातायात सुचारू कराया। कार्यालय के बाहर खड़े ट्रांसफॉर्मर में भी आग लगी थी, जिसे तुरंत हटाकर नियंत्रित किया गया।
I
Iचोलामंडलम के एरिया मैनेजर प्रीत शर्मा ने बताया कि आग से 4 लैपटॉप, जरूरी कागजात, दरवाजे, खिड़कियां, ए.सी. और फोटोस्टेट मशीन जल गई। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

I
Iआसपास के दुकानदार भी सुरक्षित
I
Iआग लगने के बाद आसपास की दुकानों के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके बाहर आए। करनाल रोड पर छोटू राम चौक से पिहोवा चौक तक कई स्थानों पर हाईवोल्टेज तार स्पार्किंग कर रहे थे, जो बारिश में आग लगने और बिजली कटौती का कारण बन सकते हैं। अधिकारियों ने आग की पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है।I

II

ऑफिस से निकलता धुंआ

ऑफिस से निकलता धुंआ

ऑफिस से निकलता धुंआ

ऑफिस से निकलता धुंआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें