फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लाॅट पर कब्जे की कोशिश, धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर-21 निवासी एक युवक ने पत्ती कायस्थ सेठ में प्लाट पर कब्जे करने की कोशिश व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सेक्टर-21 निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने साझेदार कपिल देव शर्मा निवासी पाडला के साथ 23 फरवरी 2026 को पत्ती कायस्थ सेठ स्थित प्लाट नंबर-196 खरीदा था। उनका कहना है कि प्लाट खरीदने से पहले राजस्व विभाग और नगर परिषद के रिकॉर्ड की जांच की गई थी तथा दस्तावेजों में प्लाट की सीमाएं और आसपास के मालिकों का विवरण भी दर्ज है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब भी वह उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जाते हैं तो पम्मी रानी, जनक सिंह, उनके दो पुत्रों तथा अन्य लोगों की ओर से उन्हें रोक दिया जाता है। आरोप है कि उक्त लोग प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी देते हैं।जब उन्होंने आरोपी पक्ष से स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा तो उन्हें किसी अन्य स्थान की रजिस्ट्री दिखाई गई, जिसका खेवट नंबर अलग था। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है तथा दोनों पक्षों के दस्तावेजों और दावों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें