फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनौरी में सैकड़ों पेड़ काटने के आरोप में सरपंच समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। धनौरी खेल स्टेडियम के पास सैकड़ों पेड़ काटने के मामले में सदर थाना पुलिस ने सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई प्रेम सिंह निवासी धनौरी की शिकायत पर की गई। शिकायत में वर्तमान सरपंच कपिल पर बिना विभागीय अनुमति पेड़ कटवाने और उन्हें बेचने के आरोप हैं।
विज्ञापन


शिकायत में प्रेम सिंह ने बताया कि 1 और 2 मई को सरपंच कपिल खेल स्टेडियम में आया था। उसके साथ पेड़ काटने का काम करने वाला ठेकेदार राजा भी था। सरपंच ने स्टेडियम में खड़े पेड़ों को दिखाकर उन्हें काटने के लिए कहा। इसके बाद 3 मई से राजा राम और उसके साथियों ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 3 से 5 मई के बीच सैकड़ों पेड़ काटे गए और वाहनों से उनकी ढुलाई की गई।

विरोध के बावजूद कटाई जारी रखने का आरोप
प्रेम सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने 4 मई को बीडीपीओ कार्यालय कैथल में मौखिक रूप से मामले की जानकारी दी थी। वहीं गांव के अन्य लोगों ने भी पेड़ काटने का विरोध किया। इसके बावजूद कटाई का काम जारी रहा। उसने 21 मई को उपायुक्त कैथल को लिखित शिकायत दी। इसके बाद मामला बीडीपीओ कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


प्रेम सिंह ने बताया कि उसने पेड़ काटने और उन्हें वाहनों में लादकर ले जाने की वीडियो भी अधिकारियों को उपलब्ध करवाई। उसने आरोप लगाया कि उससे सरपंच के साथ समझौता करने का दबाव बनाया गया लेकिन उसने कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में पंचायत की ओर से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें गांव में कुछ झाड़ीनुमा पेड़ अज्ञात व्यक्ति की ओर से काटे जाने और उनकी लकड़ी बरामद कर धनौरी गौशाला में रखे जाने की बात कही गई। बीडीपीओ कार्यालय की ओर से इस आधार पर सदर थाना कैथल में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की गई।
गोशाला कमेटी ने पेड़ रखे जाने से किया इन्कार
शिकायतकर्ता ने कहा कि धनौरी गौशाला कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर बताया कि सरपंच की ओर से गोशाला में कोई पेड़ नहीं रखवाया गया। शिकायतकर्ता ने मामले में सरपंच समेत अन्य सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें