फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला आयोग की चेयरपर्सन की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी की सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिन पहले शर्म सुशील नाम के फेसबुक अकाउंट से उनकी पोस्ट पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूंडरी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में उषा प्रियदर्शी ने एक दिन पहले वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। महिला के सम्मान और अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें