फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो अलग-अलग आधार कार्ड मिलने पर जमानती के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत ने एक मामले में आरोपी के जमानती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जमानती के दस्तावेजों की जांच के दौरान दो अलग-अलग आधार कार्ड मिलने पर अदालत ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मामला आरोपी मोनू की जमानत बांड स्वीकार करने संबंधी अर्जी की सुनवाई से जुड़ा है। अदालत ने पूर्व में आरोपी को 40 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर नियमित जमानत प्रदान की थी। सुनवाई के दौरान जमानती कृष्ण कुमार निवासी प्योदा की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की गई। अदालत के रीडर की रिपोर्ट में सामने आया कि उसके नाम पर दो अलग-अलग आधार कार्ड मौजूद हैं। जांच में पाया कि उसने एक आधार कार्ड का उपयोग विभिन्न अदालतों में कई मामलों में जमानती बनने के लिए किया था, जबकि अपने शपथ पत्र में उसने स्वयं को केवल एक मामले में जमानती बताया था। अदालत ने न्यायालय के साथ धोखाधड़ी करने और झूठा शपथ पत्र देने का गंभीर मामला माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें