फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दहेज हत्या के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 19 Apr 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सनीयाना निवासी केला ने अपनी बेटियों के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फतेहाबाद जिले के गांव सनीयाना निवासी केलामहिला की शिकायत पर गांव साकरा निवासी छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

केला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियों आशा और किरण का विवाह 14 जनवरी 2020 को गांव साकरा निवासी बिट्टू और सचिन के साथ हुआ था। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई।
आरोप है कि नकदी, वाहन और अन्य कीमती सामान की मांग को लेकर बेटियों पर लगातार दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर बेटियों के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक कि उन्हें बात करने से भी रोका जाता था और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। कई बार उनकी पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। 2 मार्च को उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है।
विज्ञापन

जब परिवार ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लीहै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें