समेर सिंह को चैक वितरित करते हुए मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा व अन्य। संवाद
गुहला चीका। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा ने बुधवार को कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए लाभार्थियों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कुल 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर समेर सिंह निवासी भूसलां को 37,500 रुपये की राशि प्रदान की गई। चेयरमैन जगमाल राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कृषि कार्यों में लगे किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए यह योजना शुरू की है जिसके तहत दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के 60 दिन के भीतर संबंधित आवेदन जमा कराना आवश्यक है ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। मृत्यु के मामलों में पोस्टमॉर्टम और पुलिस रिपोर्ट अनिवार्य है। राणा ने कहा कि योजना से संबंधित कोई भी व्यक्ति उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है और मार्केट कमेटी हर आवेदन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव सतबीर सिंह, मंडी प्रधान कर्म चंद, राजकुमार जखौली भी उपस्थित रहे।
समेर सिंह को चैक वितरित करते हुए मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा व अन्य। संवाद