फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में 24 को होगी फाइनल रिहर्सल

Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम चीका स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 24 को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान देशभक्ति और विभिन्न लोक संस्कृतियों से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें