गुहला चीका। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस की अंतिम अभ्यास अनाज मंडी में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार व डीएसपी कुलदीप बैनीवाल भी शामिल हुए। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का और अधिक अभ्यास करते हुए आपसी तालमेल से प्रस्तुति में निखार लाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस पर पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा बतौर मुख्यातिथि ध्वज फहराएंगे। संवाद