पूंडरी। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट पाई की ओर से खाटूश्याम के लिए 12वीं नि:शुल्क बस यात्रा 27 जनवरी को सुबह छह बजे पाई के रामलीला ग्राउंड से रवाना होगी। इसकी जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन वीरेंद्र सांगवान ने कैथल रोड पर स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यात्रा को मास्टर राजेंद्र ढुल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में दो दिन व एक रात्रि का ठहराव होता है जिसमें आना-जाना खाना-पीना और रहना नि:शुल्क होता है। बस में 60 सवारी की व्यवस्था होती है। बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन वीरेंद्र सांगवान, संरक्षक अशोक शर्मा सिरसल, संरक्षक डाक्टर देवेंद्र ढुल, प्रधान प्रवीण शर्मा कोषाध्यक्ष मास्टर बलिंदर ढुल, डॉक्टर प्रेम प्रकाश तनेजा पाई, उमेश गर्ग, राकेश शर्मा हाबड़ी, राजेंद्र पाल शर्मा हाबड़ी, प्रदीप ढुल रमाना, व प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद