फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिलावट रोकने को भरे मिठाइयों के सैंपल

Sat, 26 Oct 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाने का कारोबार ने तेजी पकड़ी है। ऐसे में इसमें मिलावट होने की भी आशंका रहती है। अब जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने ऐसे में अपनी निगरानी भी बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम की निगरानी में पिछले तीन दिन से सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसके तहत तीन दिन में सीवन, कैथल और कलायत में 13 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें दूध से बने खाद्य पदार्थ, पनीर और अन्य मिठाइयां शामिल हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के दौरान मिलावटी मिठाइयों के कारोबार की आशंका है। लोगों और विभाग की नजरों से बचने के लिए शातिर लोग दूर दराज के इलाकों या फिर गांवों में ऐसा कारोबार चलाते हैं। जहां आसानी से मिलावटी मिठाइयां तैयार कराई जा सकें।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पवन चहल ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयां बनाने का कारोबार अधिक होता है। ऐसे में अब दूध की डायरियों सहित मिठाई की दुकानों पर खाद्य सामग्री के सैंपल लेने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के तहत

पिछले तीन दिन में 13 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मिलावट खोरों पर त्यौहारी सीजन में सख्ती से निपटा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने हलवाइयों की ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन में एसएमओ डाॅ. हरकीरत सिंह ने नगर के सभी हलवाइयों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है और मिठाइयों की खपत भी बढ़ जाती है। कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में मिठाइयों में मिलावट करते हैं। यह सरासर गलत है और यह एक दंडनीय अपराध है।

उन्होंेने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री के सेवन से अनेक प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सभी को इस बारे में सावधान रहना चाहिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग त्योहारों के सीजन के लिए पूरी तरह से सजग है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की कार्रवाई करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंेने कहा कि सभी दुकानदार अपनी मिठाइयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत नियम अनुसार कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह स्वयं भी मिलावटी मिठाई और नकली खाद्य पदार्थ का ध्यान रखें और दिवाली पर मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन


मिष्ठान भंडार के सभी संचालकों ने बैठक में विश्वास दिलाया कि वह बिना मिलावट के शुद्ध मिठाई ही बचेंगे और स्वास्थ्य विभाग कभी भी इस बारे में जांच के लिए उनके प्रतिष्ठान पर आ सकते हैं।

इस अवसर पर गुलशन कामरा, राजू बीकानेर, मनोज गिरधर, महेंद्र मुंजाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें