फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका में डीएपी के लिए भिड़े किसान

Sat, 26 Oct 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका, कैथल। पंजाब से सटे गुहला-चीका में इस समय डीएपी खाद की किल्लत बनी है। इस कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह तक बन रही है कि डीएपी की खाद लेने पहुंचे किसानों में धक्का-मुक्की के अलावा आपस में भिड़ गए। ऐसे में स्वयं अधिकारियों को पहुंचकर डीएपी खाद का वितरण करवाना पड़ रहा है। वहीं, किसानों का जिला प्रशासन पर आरोप है कि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी का खाद नहीं दिया जा रहा है।

कोऑपरेटिव सोसाइटी चीका में शुक्रवार को भी सैकड़ों किसान सुबह ही खाद लेने के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद 500 थैले खाद सोसाइटी में पहुंचे तो किसान खाद लेने के लिए टूट पड़े और शोर मचाने लगे। सोसायटी कर्मचारियों ने जैसे ही किसानों को खाद बांटने का प्रयास किया तो एक दूसरे से पहले खाद लेने के लिए किसान आपस में ही भिड़ गए और हाथापाई पर उतर आए। हालांकि इस बीच कुछ अन्य किसानों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इसके बाद सोसायटी कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटने का प्रयास किया, लेकिन इस बार भी किसानों ने
विज्ञापन


हंगामा कर दिया और सोसायटी का गेट नहीं खोलने दिया, जिसके बाद कर्मचारी वहां से चले गए।

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने भी किसानों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए एक एक कर खाद लेने के लिए समझाया लेकिन किसानों ने पुलिस कर्मचारियों की एक नहीं सुनी और

हंगामे पर उतारू रहे। खबर लिखे जाने तक किसान सोसाइटी कार्यालय के सामने ही डटे हुए थे।

इससे पहले किसान गुरदेव, रमेश, अजय कुमार, प्रीतम, बादल, सुलतान, संदीप कुमार, जोता सिंह, अजैब सिंह, अमृत पाल, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र, मंदीप, अमन खरौदी, विक्की, सुरजीत आदि कृषि विभाग की एसडीओ डॉ. कंचन शर्मा से मिलने उनके कार्यालय भी गए थे।
विज्ञापन


वहां पर डॉ. कंचन ने किसानों को बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि आज खाद की कई गाडिय़ां अलग अलग सोसाइटियों में पहुंचेगी जहां पर हर एक किसान को तीन तीन थैले खाद के उपलब्ध करवाए जाएंगे। जानकारी अनुसार शुक्रवार को खाद की सप्लाई भागल व भूंसला सोसायटी में पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें