इस्माईलाबाद। चिब्बा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की ओर से एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिब्बा गांव के निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह रात्रि करीब साढ़े दस बजे गांव की एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया। दुकान बंद होने पर जब वह वापस अपने घर आ रहा था तो रास्ते में रणजीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था, उसने उसको देख गालीगलौज करने लगा। रणजीत सिंह उससे पहले ही से रंजिश रखता है। जब उसने उसे गाली देने पर आपत्ति जताई तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद पीड़ित को घायलवस्था में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे डॉक्टरों ने करनाल रेफर कर दिया। संवाद