फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक और दो महिलाओं को लाठियों से जमकर पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
fight woman - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
। बलराज नगर के एक घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दो महिलाओं और एक युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग भी की लेकिन किसी के गोली नहीं लगी। इस बारदात में घर के शीशे भी टूट गए और आसपास दशहत फैल गई। हमलावर युवक दोनों महिलाओं को लाठियों से पीट-पीट कर फरार हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस मामले को पुरानी रंजिश बताते हुए केस दर्ज कर लिया है। इस हमले की वीडियो भी वायरल होने से हड़कंप मच गया गई। जिसमें लाठियां व डंडों से युवक व महिलाओं पर बेरहमी से हमला करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में रात करीब बारह बजे बलराज नगर में एक घर के बाहर का दरवाजा युवक डंडों से तोड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वे घर के अंदर घुसकर युवक पर लाठियों से हमला करते हुए दिखाई रहे हैं। बीच-बचाव करने के लिए आई उसकी मां पर भी लाठियों से जमकर हमला किया। करीब तीन मिनट तक युवक पर हमलावर युवकों ने जमकर लाठियां बरसाई गईं हैं। बचने के लिए युवक कभी किसी तरह तो कभी किसी तरह लेटता हुआ दिख रहा है। लेकिन हमलावर युवक जैसे पूरी तैयारी के साथ आए थे। एक युवक बिना डंडा लिए उन्हें बीच-बीच में रोकता हुआ दिख रहा है। बाकी के युवक ताबड़तोड़ लाठियां बरसाकर युवक को अधमरा करके भाग खड़े हुए। इस दौरान लाठियां लगने से बीच - बचाव के लिए आई महिला भी बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं युवक पर लाठियां बरसती रहीं।
दोनों को रात में ही जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में रानी ने बताया कि रात को वे अपने बेटे सुशील व बहू चांदनी के साथ घर पर थी। इसी बीच कालोनी का ही सोनू अन्य युवकों के साथ वहां आ गया। उसके साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश चली हुई है। इन युवकों ने उन तीनों पर हमला कर दिया। ईंटों से घर के दरवाजे भी तोड़ दिए। इस कारण काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

एसएचओ प्रह्लाद राय ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्षों में पहले भी केस दर्ज हुआ है। अब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की है। जिसमें फायरिंग के चलते आर्मस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें