फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्पताल में बढ़े बुखार के मरीज

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बदलते मौसम के कारण जिले में सामान्य जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते मौसम में भी बदलाव हो रहा है व दिनचर्या पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के बुखार के हर रोज ओपीडी में 8 से 10 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में लगातार बदलाव से वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात के समय लोग पंखे और कूलर तक बंद कर रहे हैं। हालांकि चार दिन से बिगड़े मौसम का असर सेहत पर भी पड़ा है। बीते एक हफ्ते मैं हर रोज करीबन 300 मरीजों की ओपीडी जिला अस्पताल में हुई। इसमें 70 सा 80 मरीज बुखार के पहुंचे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि बुखार हर दिन 8 से 10 मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं। यह सभी बदलते मौसम से बीमार हुए हैं। मरीजों को बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान संक्रमित बीमारी फैलती है। खान-पान में सावधानी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें