फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा दिन बांध सकेंगी बहने अपने भाइयों को राखी : विशाल शर्मा

Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
राशि के अनुसार राखी बांधने से मिलता है अधिक लाभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भद्रा का साया नहीं पड़ेगा। तीन वर्ष के बाद यह संयोग बन रहा है कि जब रक्षा बंधन के दिन लोगों को भद्रा काल देखने की आवश्यकता ही नही पड़ेगी। बहनें पूरा दिन भाई की कलाई पर निर्विघ्न राखी बांध सकेंगी, क्योंकि यह त्योहार भद्रा में मनाना निषिद्ध है।
विज्ञापन


पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार सिंहासन गौरी योग बनने से रक्षा बंधन का पर्व और भी विशेष रहने वाला है। उज्जैन पंचांग के अनुसार भद्राकाल सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगा। श्री कपिल मुनि मंदिर के पुजारी श्याम लाल गौतम ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के दिन दोपहर 1 बजकर 48 मिनट से लेकर 3 बजे तक का समय ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से अमृत योग में आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मौली के धागे में 7 गांठ लगाकर अपने घर तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार पर बांधे, उससे दरिद्रता व अनिष्ट से बचाया जा सकता है।  

राशि के अनुसार बांधें राखी
मेष राशि का स्वामी मंगल है इसलिए उन्हें लाल रंग का रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। वृष राशि का स्वामी शुक्र है उन्हें सफेद चांदी रंग की राखी बांधनी चाहिए। मिथुन राशि का स्वामी बुध है उन्हें हरा मूंगिया रंग की राखी बांधनी चाहिए। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होने के कारण उन्हें सफेद मोती रंग का रक्षासूत्र लाभ देगा। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है उन्हें सुनहरी रंग की तथा कन्या राशि का स्वामी बुध होने के कारण उन्हें गहरे हरे रंग का रक्षासूत्र बांधना हितकर होगा। तुला राशि का स्वामी शुक्र है उन्हें सफेद क्रीम रंग तथा वृश्चिक राशि वालों को गहरा लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि का स्वामी गुरु है उन्हें पीतांबरी रंग तथा मकर राशि वालों को गहरे आसमानी रंग का रक्षासूत्र बंधवाना हितकर होगा। कुंभ राशि का स्वामी शनि है तो उन्हें गहरे नीले रंग व मीन राशि वालों को पक्का पीला रंग की राखी बांधनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें