फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की किल्लत डीलरों की नहीं कंपनियों की देन-मिढा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। क्षेत्र में खाद की किल्लत के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान दुकानदारों के पास चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं और दुकानदार कंपनी वालों को फोन करके परेशान हो चुके हैं, परंतु यूरिया खाद का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। खाद की यह कमी कंपनी वालों की खुद की बनाई हुई है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा दुकानदारों व किसानों को भुगतना पड़ रहा है। यह जानकारी सीवन में दुकानदारों ने दी। खाद एवं दवाई विक्रेता सुधीर मिढा ने कहा कि खाद कंपनियां अपनी खाद के साथ साथ अपनी ही कंपनी की दवाइयां भी बेचना चाहती हैं। इसके लिए वह खाद की किल्लत बनाती हैं और खाद केवल तभी भेजती हैं, जब खाद के साथ उस कंपनी की दवाई भी खरीदी जाए। इसके लिए तो केवल और केवल कंपनी जिम्मेवार है।
कृषि उपनिदेशक करमचंद ने बताया कि खाद की किल्लत के बारे में यदि किसानों को दुकानदार से कोई परेशानी है तो वह लिखित में दें। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि दुकानदारों या डीलरों को कंपनी से परेशानी है, तो वह भी लिखित में दें। इस मामले पर भी संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें