फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला में छात्राओं ने समझी प्रशासन और न्याय व्यवस्था

Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को प्रशासनिक व न्यायिक प्रक्रिया के बारे में बताते हुए एसडीएम मनीष यादव। विज्ञ​प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रशासन और न्याय व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से एसडीएम मनीष कुमार यादव की पहल पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका की छात्राओं ने समाधान शिविर, एसडीएम कार्यालय और चीका सिविल कोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से संवाद कर प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
एसडीएम ने छात्राओं को बताया कि प्रशासन किस प्रकार आमजन की समस्याएं सुनता है, शिकायतों पर कार्रवाई करता है और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाता है। उन्होंने समाधान शिविर की कार्यप्रणाली, अधिकारियों की जिम्मेदारियों और विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने चीका सिविल कोर्ट का दौरा किया। यहां उन्होंने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की। छात्राओं ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, मामलों की सुनवाई, न्यायिक प्रक्रिया और आमजन को न्याय दिलाने में न्यायपालिका की भूमिका के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोर्ट परिसर में चल रही विभिन्न गतिविधियों को भी देखा।
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ यह समझना भी जरूरी है कि प्रशासन और न्यायपालिका व्यवहार में किस प्रकार कार्य करती हैं। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की जागरूकता, जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
सवाल पूछकर समझी व्यवस्था
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि कार्यालय और न्यायालय की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष देखने से उन्हें किताबों में पढ़े विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर मिला।


समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
गुहला-चीका। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग और क्रीड विभाग की ओर से 30 विधवा पेंशन स्वीकृत की गईं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल डोगरा, एसईपीओ चंचल, जोनल मैनेजर भूपेंद्र सिंह, सहायक विक्रम पाल सिंह और एमिनेंट पर्सन महेंद्र चीमा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें