फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव गढ़ी पाडला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। घायलों को परिजनों ने कैथल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गांव पाडला निवासी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। बीते सप्ताह वह अपने पिता बलबीर के साथ कैथल से काम करके बाइक पर गांव लौट रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था जबकि उसके पिता पीछे बैठे थे।
विज्ञापन


सामने से आई कार ने मारी टक्कर
शाम करीब सात बजे जब वे गांव गढ़ी स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के पास पहुंचे तो सामने से गांव पाडला की तरफ आ रही सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगने से पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए और दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पेड़ से टकराई कार
हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें