फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोहेड़ा के पास शनिवार की रात पशु से टक्कर बचाने में बेकाबू हुई कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। राजौंद थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

गांव हरिगढ़ किंगन निवासी बीराराम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई कुलविंद्र गांव रोहेड़ा में 13 वर्षीय बेटे रविश के साथ शादी समारोह में गया था। शनिवार को पिता-पुत्र कार पर सवार होकर वापस आ रहे थे। गांव रोहेड़ा के निकट अचानक कार के आगे एक पशु आ गया। पशु से टक्कर बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रविश की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पिता कुलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुलविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कुलविंद्र को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में कुलविंद्र ने दम तोड़ दिया। रविश कक्षा सात में पढ़ता था। कुलविंद्र खेती करता था। परिवार में 15 साल की लड़की सिम्मी व पत्नी रेनू है। राजौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के कारण जहां विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें