कैथल। ककहेड़ी गांव में कनेक्शन काटने गए बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी काबल सिंह व उसके लड़के राम सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ आशीष गौतम की शिकायत के अनुसार 29 जुलाई को टीम ककहेडी में काबल सिंह नामक उपभोक्ता से बकाया बिल की राशि वसूल करने पहुंची थी। इस दौरान काबल सिंह व राम सिंह वहां पर आए। कर्मचारियों ने बताया कि बिल का 34 हजार रुपये बकाया है इसलिए मीटर काटना पड़ेगा। इस पर काबल सिंह व उसके लड़के ने कर्मचारियों के साथ बहस की व मारपीट की। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।