फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिता और पुत्र काबू, 6 किलो चूरापोस्त बरामद

Tue, 25 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने राजौंद क्षेत्र में नशा तस्करी में शामिल पिता–पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंडवाल निवासी निशान सिंह और उसके बेटे कुलदीप के रूप में हुई। उनके कब्जे से 6 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की टीम गांव मंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कुलदीप और उसका पिता निशान सिंह चूरापोस्त बेचने के लिए घर से बाइक पर निकलने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और गांव मंडवाल स्थित उनके मकान पर दबिश दी। गेट खोलते ही दोनों आरोपी बाइक पर सवार होने की तैयारी में मिले। उनके बीच में बाइक पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखा था। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने उन्हें मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद बीडीपीओ कैथल जगजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में की गई तलाशी में प्लास्टिक कट्टे से 6 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें