फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पिया जी तेरी एक ना मानूंगी...’ से मन मोहा

विज्ञापन
03-कैथल। आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते प्? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड स्थित राजकीय आईटीआई में शनिवार को श्री विश्वकर्मा जयंती पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने जहां हरियाणवी नृत्य से मन मोहा। वहीं, छात्रों ने गीत और भांगड़ा प्रस्तुत किया। छात्रा कोमल व वंदना ने ‘पिया जी तेरी एक ना मानूंगी, फिल्म चंद्रावल देखूंगी’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक दीर्घा में तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में कैथल से भाजपा विधायक लीला राम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र मिगलानी व सतीश जैन विशिष्ट अतिथि रहे। अपने संबोधन में विधायक लीला राम ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की छात्रा अनु व छात्र अभिषेक ने देशभर में प्रथम और रोबिन ने देशभर में द्वितीय स्थान हासिल कर आईटीआई और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज आईटीआई रोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने विद्यार्थियों को आईटीआई का डिप्लोमा कर समाज, प्रदेश व देश के विकास में योगदान करने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि आज सरकार शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल में कैथल में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। विधायक ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की राशि देने का एलान भी किया। नरेंद्र मिगलानी ने कहा कि आईटीआई करने वालों का भविष्य उज्ज्वल है। आज देश की सभी प्रतिष्ठित कंपनियों को आईटीआई पास युवा व युवतियों की आवश्यकता रहती है। मिगलानी ने विद्यार्थियों को 5100 रुपये की राशि देने का एलान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्रा मनदीप ने पंजाबी नृत्य फुलकारी कडदी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को पंजाबी माहौल बनाया। इस गीत पर किए गए नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रा अमित ने अपनी कविता के माध्यम से कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। शिवानी ने हिंदी क्लासिक गीत घर मोरे परदेसिया पर खूब वाहवाही लूटी। छात्रा वर्षा, वंदना, राखी, मुसकान, रेनू, कनिका, पायल व रेनू ने पंजाबी गिद्दा पर बोलियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम का चार चांद लगा दिए। अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल और मंच संचालन रणधीर ढांडा व मीनाक्षी ने किया। कार्यक्रम में वर्ग अनुदेशक गुरांदत्ता, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, शमशेर सिंह, राजबीर सिंह, शमशेर सिंह, सतीश कुमार, रमन कुमार, सतबीर मौजूद थे।
इन युवाओं का हुआ सम्मान
छात्रा अनु, छात्र अभिषेक व रोबिन को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेश में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले 15 विद्यार्थियों व अन्य पास आउट विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पेंटिंग में अव्वल रहने वाले पेंटर कोर्स के विद्यार्थी प्रदीप कुमार, सागर और साहिल को भी सम्मानित किया।
जाट आईटीआई के दीक्षांत उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कैथल। जाट आईटीआई में शनिवार को वार्षिक दीक्षांत उत्सव मनाया गया। सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसाइटी की एडहॉक प्रबंधक समिति के संयोजक सतवीर मलिक मुख्यातिथि रहे।
इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष से मोहित बुरा, इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष से पुष्पा यादव, फिटर प्रथम वर्ष से अमन कुमार, फिटर द्वितीय वर्ष से विकास पाल, कोपा से गोपाल, एचएसआई से सुमित चहल व वेल्डर से रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने आईटीआई की उपलब्धियों का विवरण पेश किया। प्रबंधक समिति के संयोजक सतबीर मलिक ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में सफल होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बलवान कोटड़ा, जयप्रकाश जागलान, बलराज नौच, राजेंद्र ढूल, अवतार, सूरज सहारण, प्रधानाचार्य दिनेश ढिल्लों, सुदेश ढूल, गगनदीप नायडू, हंसराज मलिक, सतवीर चहल, बलविंद्र ढूल, कुलदीप सिंह, दर्शन, महिपाल, रविंद्र, विक्रम, राजेश, रामभूल, गीता, निशा, सोनिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें