फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल को नुकसान से किसान चिंतित

Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। वीरवार शाम बारिश, ओलावृष्टि और हवा चलने से गेहूं और सरसों की फसल को क्षति पहुंचने पर किसान चिंतित दिखे। उधर, शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा।

कुछ दिन पहले दोपहर को धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था लेकिन वीरवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी और बारिश से ठंड बढ़ गई थी। खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूतनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बारिश होने से शहर की मुख्य कॉलोनी व सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

राजौंद में गिरे थे ओले

वीरवार शाम को हुई बारिश के दौरान राजौंद क्षेत्र में भी ओले गिरे थे। बारिश से गेहूं, जौ, जई (अनाज), चना (दालें), अलसी, सरसों (तिलहन) की फसल प्रभावित हुई है। दरअसल, इनमें ज्यादा पानी की खपत नहीं होती है। इससे इनमें नुकसान की आंशका जताई है।

कई जगहों पर फसल खेतों में बिखर गई है, कई जगहों में ओलों की मार से आलू, सरसों व सब्जियों की प्रभाव हो रहा है। खेतों में खड़ी फसल में ओले गिरने से सफेद परत जम गई और नुकसान की स्थिति बनी है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल पर खराब हुई फसलों की जानकारी मिलने के बाद सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद गिरदावरी की जाएगी।


सीवन में बारिश से फटी पाॅली हाउस की जाली

सीवन। वीरवार देर शाम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। क्षेत्र में ओला वृष्टि भी हुई। हालांकि यह कम देर हुई पर कई जगहों पर पाॅली हाउस की जाली फट गई।

किसान जरनैल सिंह, राजेश रहेजा, सुरेंद्र सरदाना, अंतरजीत सिंह, नवदीप सिंह, जगरूप सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश, राजविंदर सिंह, तरसेम सिंह व अन्य ने बताया कि बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है।

सुबह बरसात हुई और इसके बाद दिन में तेज हवाएं चली। इसके बाद फिर से शाम को हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों व सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। जो नेट हाउस लगे थे उनकी जाली फट गई हैं। सब्जी के जो पौधे छोटे थे उन्हें बहुत नुकसान हुआ है।

खरबूजे व खीरे में ज्याादा नुकसान हुआ। जो पौधे बहुत छोटे थे, बारिश में टूटकर नष्ट हो गए। प्रभावित किसानों ने सरकार से बरसात में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


ढांड में मांगा मुआवजा

ढांड। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। पबनावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूराराम ने कहा कि प्रदेश हुई अचानक ओलावृष्टि व तेज हवाओं से किसानों की फसलें जमीन पर बिछ गई है। इससे उनमें काफी नुकसान हुआ है। पबनावा ने सरकार से मांग की है कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

इस अवसर पर जीता राम, प्रवीण कुमार, रोहताश, नरेश कुमार, जय सिंह, राजेश कुमार, किशन व्यास, पाला राम, शमशेर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें