फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी में जलभराव से किसान परेशान

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार की सुबह बारिश होने से खेतों व मंडी में पानी भर गया है। मंडी में किसानों को धान उतारने के लिए कहीं पर भी जगह नहीं मिल रही है। पानी निकासी न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 1509 किस्म की धान बिछ गई है। इस कारण पैदावार कम होना तय है। इस कारण 1509 धान की बिजाई करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ झलक रही है।

उधर, अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा बड़ी मात्रा में धान पानी से भीग गया। दूसरी ओर कुछेक किसानों को यह भी कहना है कि बीते वर्ष से इस बार धान का पांच से सात मन तक पैदावार अधिक निकल रही है। जो धान जमीन पर बिछ गया है, उसमें ही पैदावार कम होने की आशंका है। बाकी अब तक 55 से 60 मन प्रति एकड़ की दर से पैदावार हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे के करीब बारिश शुरू हुई थी, जो नौ बजे तक हुई। इससे दो दिन पहले यानी वीरवार व बुधवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे खेतों में जलभराव हो गया और धानी की फसल खेतों में बिछ गई। शनिवार को भी सुबह के समय बारिश होने से खेतों में नमी हो गई और धान की कटाई रुक गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन


किसान महाबीर, साहिल चहल, रामेश्वर, कृष्ण, रमेश, बलमत ने बताया कि इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले धान पांच से 10 मन तक उत्पादन अधिक हो रहा है। बीते वर्ष की बात करें तो 50 से 55 मन प्रति एकड़ धान का उत्पादन हुआ था, इस बार यह बढ़कर औसतन 55 से 60 मन प्रति एकड़ का है। उन्होंने कहा कि 1509 किस्म की धान जिले में कई जगहों पर बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई है। उन्होंने कहा कि कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने जमीन की मिट्टी उठाई हुई है। उनकी जमीन पर अधिक मात्रा में पानी जमा हो जाता है और पानी निकालने का भी संसाधन नहीं है, उनको अधिक नुकसान है।

दूसरी ओर कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह ने कहा कि जिले में रविवार को भी बारिश होने की संभावना

जताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें