फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से परेशान किसान सूखी फसल और चारा लेकर पहुंचे बिजली निगम कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। इस मुद्दे को लेकर गुस्साए किसान सूखी फसल व चारा लेकर नेशनल हाइवे से होते हुए बिजली उप मंडल कार्यालय पहुंचे। सरकारी कार्यालय में किसानों ने अधिकारियों को बिजली न मिलने के कारण सूखी रही फसलों और पशु चारे के हालातों का आइना दिखाया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की हिदायतों के बाद भी निर्धारित समय अवधि में बिजली न मिलने से कि सानों के चेहरे गुस्से से लाल थे। तेजपाल सिंह, बलराज, रामरूप, राजेश, पाला राम, मेवा राम, विक्रम सिंह, संदीप, हेमस, सुनील, हरपाल, कोकी और सोनू ने कहा कि इधर-उधर से कर्ज लेकर उन्होंने खेतों में बड़ी रकम व्यय कर बिजली कनेक्शन लिए थे। बिजली निगम द्वारा दावा किया गया था कि किसानों को 8 से 10 घंटे बिजली मिलेगी। अघोषित कट लगने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अब सरकार की इस नीति को कलायत बिजली निगम के अधिकारी हवा में उड़ा रहे हैं।किसानों का आरोप है कि जब वे बिजली कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे तो अधिकारी उनके साथ बेहतर व्यवहार नहीं किया। इसको लेकर किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उन्हें सुचारु रूप से बिजली सप्लाई नहीं मिली तो वे सूखी फसलों की प्रदर्शनी बिजली कार्यालय परिसर में लगाएंगे। इसके साथ ही व्यवस्था बिगाडऩे में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ संघर्ष की ठोस रणनीति तय की जाएगी। किसानों का कहना है कि मंगलवार रात संबंधित कृषि क्षेत्र में लगभग सवा 11 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। जो सुबह करीब तीन बजे शुरू हुई। रात भर किसान बिजली समस्या को लेकर बेहाल रहे। बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों से बार-बार फोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर किसानों का शिष्टमंडल तुरंत कलायत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के पास पहुंचा। एसएचओ ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया। विवश होकर उन्हें सुबह होते ही बिजली कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
बिजली एसडीओ अजय कुमार ने कहा कि किसानों ने बिजली समस्या से उन्हें अवगत करवाया है। सरकार की नीति अनुसार बिजली सप्लाई दी जाएगी। जिन कारणों से किसानों के समक्ष समस्या आई उसको दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें