फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Wed, 11 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू (चढूनी) से जुड़े किसानों ने मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। अनाज मंडी चीका से शुरू हुए इस ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, जिला उपाध्यक्ष केवल सदरेहड़ी, जिला आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली और लखविंद्र सिंह ने की।

किसानों का ट्रैक्टर मार्च अनाज मंडी से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुंचा। यहां किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों को संबोधित करते हुए चमकौर बनेड़ा ने कहा कि यह ट्रेड डील केवल कृषि क्षेत्र ही नहीं, बल्कि देश के उद्योगों को भी प्रभावित करेगी। नाराज किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस डील को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर गुरबचन सिंह, गुरपाल गगड़पुर, सुखजिंदर ग्रेवाल, राजेश खन्ना, गुरजंट टटियाना, गुरदेव सिंह, पूर्व सरपंच जगदीश, जोरा सिंह, गुलजार सिंह, संदीप संधू और बलकरण आदि मौजूद रहे।

पूंडरी में भी प्रदर्शन

पूंडरी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। अनाज मंडी में आयोजित बैठक के बाद सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन


युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट और गुरनाम सिंह फरल के नेतृत्व में मार्च अनाज मंडी से शुरू होकर ब्रह्मानंद चौक और बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। यहां किसानों ने नारेबाजी की। विक्रम कसाना ने बताया कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर अनाज मंडी पिपली (कुरुक्षेत्र) में रैली आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें