फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में गुरु ब्रह्मानंद चौक पर किसानों ने जाम लगाकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरु ब्रह्मानंद चौक पर भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, बलवान पाई व राममेहर सहित भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए। इसके बाद किसानों ने गुरु ब्रह्मानंद चौक को भारी वाहन रोक कर पूरी तरह से जाम कर दिया। पूंडरी से ढांड, कैथल-करनाल, पूंडरी से राजौंद रोड जाने वाले राहगीरों को पुलिस ने दूसरे रास्ते से निकाला। जाम में कांग्रेस नेता सतबीर भाणा, पूर्व सीपीएस सुल्तान जड़ौला, सुनीता बत्तान, प्रदीप चौधरी, इनेलो से इंद्र पाई, बसपा से राजेश रंगा सहित पाई क्षेत्र, ढांड क्षेत्र व पूंडरी क्षेत्र से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। भाकियू नेता अजीत सिंह हाबड़ी, विक्रम कसाना व बलवान पाई ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विशाल आंदोलन के लगभग 10 महीने हो चुके हैं और 700 से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं। किसानों की किसानों के लिए दी गई कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। इस अवसर पर बिट्टू भाणा, रणधीर बरसाना, पिरथी कौल, करतारा राम, वीरेंद्र पाई, चमेल पबनावा, कमलदीप हाबड़ी, शीशन सांच, सुबे सिंह रंगा, अजमेर गोलन व गुरनाम फरल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें